AISCSA का एप जारी

सम्मानित साथियो,भारतीय आजादी की वर्षगांठ पर *अखिल भारतीय अधीनस्थ न्यायालय कर्मचारी संघ (AISCSA)* की ओर से *हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं !!* आजादी की वर्षगांठ के पावन अवसर पर संगठन अपने सम्मानित साथियों के लिए लाया है *AISCSA का एप* जिसे आप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप भारत के समस्त अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों के लिए बेहद सहायक होगा,ऐसा संगठन का विश्वास है। यह एप *कटनी,मध्य प्रदेश के युवा,प्रतिभावान,संगठन समर्पित कर्मचारी श्री प्रदीप  दीक्षित* द्वारा विकसित किया गया है। *AISCSA यह एप अधीनस्थ न्यायालय के उन कर्मठ कर्मचारियों को समर्पित करता है जो दिन रात भारतीय न्यायपालिका की सेवा में समर्पित रहते हैं।*
आपका विश्वसनीय सहयोगाकांक्षी,
*डॉ.अनुराग श्रीवास्तव,*
*अध्यक्ष*
*AISCSA*

App Link

Leave a Reply